Judgements

Need To Declare Buddhist Stupa Near Lala Chhapra Chowk On … on 19 April, 2001

Lok Sabha Debates
Need To Declare Buddhist Stupa Near Lala Chhapra Chowk On … on 19 April, 2001

MR. SPEAKER: The matters under Rule 377, listed for the day, are treated as laid on the Table of the House.

12.09 hrs.

Title: Need to declare Buddhist Stupa near Lala Chhapra Chowk on Kesharia-Sahebganj road in Champaran District, Bihar as a national monument-Laid.

श्री राधा मोहन सिंह (मोतिहारी): माननीय अध्यक्ष महोदय, बिहार की राजधानी पटना से लगभग १५० कि०मी० दूर पूर्वी चम्पारण जिला मुख्यालय से ३५ कि०मी० दक्षिण केसरीयासाहबगंज मार्ग पर लाला छपराचौक के पास एक वृहत बौध कालीन स्तूप है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना अंचल के नेतृत्व में उक्त खनन के उपरांत जो साक्ष्य सामने आये हैं उससे प्रमाणित हो गया है कि यह वही बुद्ध स्तूप है, जिसके संबंध में चीनी यात्री फाहियान तथा हवेनसांग ने अपने यात्रा वृत्तांत में उल्लेख किया था। सर्वप्रथम कर्नल मैकेजी ने १८१४ ई. में इस स्तूप का पता लगाया था। उसके बाद होडसन ने १८३५ ई. में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी और केसरिया की यात्रा कर रेखा चित्र बनाया था। सन १८६१-६२ में जनरल कनिंघम ने इस स्तूप को देखा था तो उस समय यह लगभग ६२ फुट ऊंचा एवं परधि लगभग १४०० फुट में फैली थी। जिसका व्यास ६८ फुट ५ इंच एवं स्तूप की ऊंचाइ लगभग ५१ फुट थी। कनिंघम के अनुसार स्तूप का यह भाग अपने मूल रूप में संभवत: ८० से ९६ फुट तक रहा होगा। बंगाल लिस्ट एवं कुरैशी लिस्ट में भी इस स्थान का विस्तृत उल्लेख किया गया है।

मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि उपरोक्त महत्वपूर्ण स्तूप को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की कृपा करें।

* Treated as Laid on the Table of the House.