Judgements

Need To Take Steps To Provide Separate Data Of Various Castes In Census … on 15 December, 2008

Lok Sabha Debates
Need To Take Steps To Provide Separate Data Of Various Castes In Census … on 15 December, 2008


>

Title:Need to take steps to provide separate data of various castes in Census and provide reservation of jobs in private sector .

 

 *श्री रामदास आठवले (पंढरपुर) :  मान्यवर, देश की जनगणना में केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आंकड़े ही उपलब्ध करवाये जाते हैं, बाकि किसी जाति के आंकड़े नहीं होते हैं। इसलिए मेरी मांग है कि आगामी अर्थात 2011 में होने वाली जनगणना 2009 में करवाकर देश की समस्त जातियों के आंकड़े अलग-अलग एकत्रित किए जाने हेतु कारगर कदम उठाए जाएं ताकि यह विदित हो सके कि देश की आबादी में किस-किस जाति के कितने नागरिक हैं और उनकी जनसंख्या का प्रतिशत अलग-अलग क्या है।

          निजी क्षेत्र में आरक्षण कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में शामिल किया गया है। लेकिन 2 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, अभी तक निजी क्षेत्र में आरक्षण को लागू नहीं किया गया है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में शामिल किए गए निजी क्षेत्र में आरक्षण को लागू किए जाने संबंधी अति लोक महत्व के प्रकरण को अविलम्ब क्रियान्वित किए जाने हेतु सतत पहल करे।

                                                                                                         

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

* Treated as laid on the Table.