Judgements

Need To Save Breeds Of Black Deer From Extinction. on 7 December, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Save Breeds Of Black Deer From Extinction. on 7 December, 2009


>

Title : Need to save breeds of black deer from extinction.

श्री रेवती रमन सिंह (इलाहाबाद):महोदया, इलाहाबाद में मेजा तहसील में एक जगह चांद खमरिया है, वहां ढाई सौ काले हिरण की प्रजाति पाई जाती है। मैं समझता हूं कि राजस्थान के अलावा पूरे भारत में काले हिरण की प्रजाति कहीं और नहीं पाई जाती है। आपने देखा होगा कि एक फिल्म स्टार ने काला हिरण मारा था, तब वहां बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था। इसी तरह से इलाहाबाद में काले हिरण की लगभग ढाई सौ प्रजाति है, लेकिन अफसोस है कि वहां आज तक न भारत सरकार ने और न ही प्रदेश सरकार ने अभयारण्य बनाया है। उनके लिए कोई कंजरवेशन

 

  * Not recorded.

 

पार्क नहीं बनाया है। इसका नतीजा है कि पूरी दुनिया से लुप्त यह प्रजाति समाप्त हो जाएगी। गांव के लोग उनका शिकार करके मार देते हैं और धीरे-धीरे यह प्रजाति खत्म होती जा रही है।

          मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करूंगा कि तत्काल उनका अभयारण्य बनाए और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करें।