nt>
Title: Need to take steps for ensuring early completion of the Mogra Irrigation Project at Rajnandgaon in Chattisgarh.
(जांजगीर) : छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव में प्रस्तावित मोगरा परियोजना की सैद्धांतिक अनुमति केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त कर ली गई है। मोगरा परियोजना एक मध्यम परियोजना है. परियोजना की लागत लगभग ७६ करोड़ रुपया आंकी गई है। परियोजना से ९००० हैक्टेयर खरीफ एवम् २५०० हैक्टेयर रबी, कुल मिलाकर ११,५०० हैक्टेयर वार्षिक सिंचाई प्रस्तावित है। योजना में १४० हैक्टेयर वन भूमि डूब में आती है। परियोजना पर मार्च २००४ तक लगभग ३.५५ करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। मोगरा बैराज के प्रथम चरण की स्वीकृति पर्यावरण एवम् वन मंत्रालय से प्राप्त हो चुकी है। प्रथम चरण की स्वीकृति की शर्तों के अनुसार जल संसाधन विकास मंत्रालय से वन एवम् पर्यावरण मंत्रालय द्वारा लगभग १२ करोड़ रुपए की धनराशि की मांग की गई है।
अत: मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि उक्त राशि जल्दी से जल्दी संबंधित विभाग को दी जाए ताकि उक्त परियोजना शीघ्र पूरी हो सके और किसानों को इसका लाभ मिल सके।