Judgements

Need To Extend The €˜Sarva Shiksha Abhiyan’ Scheme To Madarasas  … on 29 November, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Extend The €˜Sarva Shiksha Abhiyan’ Scheme To Madarasas  … on 29 November, 2010


>

Title : Need to extend the ‘Sarva Shiksha Abhiyan’ scheme to Madarasas particularly in Barmer Parliamentary constituency, Rajasthan.

 

श्री हरीश चौधरी (बाड़मेर):  देश में निरक्षरता एक अभिशाप है, जिसके कारण सामाजिक एवं आर्थिक चेतना लोगों में नहीं आ पाती है और निरक्षरता के कारण लोग अपना आर्थिक विकास करने में असमर्थ रहते हैं। देश में सर्वशिक्षा अभियान निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का एक अच्छा कदम है और इस अभियान के माध्यम से देश में साक्षरता को बढ़ावा मिला है। ये देखा गया है कि देश के मुसलमानों में असाक्षरता बहुत ज्यादा है और अधिकांश रूप से ये मदरसों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। मदरसों से शिक्षा के क्षेत्र में उतनी वृद्धि नहीं हो पा रही है जितनी होनी चाहिए, जिसके कारण इन अल्पसंख्यक वर्ग को मुख्यधारा में लाने के कार्य में काफी दिक्कत महसूस हो रही है। मेरे संसदीय क्षेत्र बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में अल्पसंख्यक वर्ग के काफी लोग हैं जो मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यह वर्ग मदरसों में शिक्षा ग्रहण करने को बेहतर मानते हैं। मेरा सरकार से अनुरोध है कि “सर्वशिक्षा अभियान ” को स्कूल में लागू किया गया है अगर इसको मदरसों में भी लागू कर दिया जाये तो अल्पसंख्यक वर्ग के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने में काफी सहायता मिलेगी।

          सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि  “सर्वशिक्षा अभियान ” को मदरसों में लागू किया जाये।