>
Title: Need to ensure availability of drinking water in drought-hit Bundelkhand region of Uttar Pradesh -laid
श्री आर0के0 सिंह पटेल (बांदा) : देश में लगातार सूखे के कारण किसानों की हालत बिगड़ गई उत्तरी राज्यों , विशेषकर उ0प्र0 के बुन्देलखंड सहित बांदा /चित्रकूट मण्डलों के किसानों की अभी तक खरीफ की फसलों की बुआई नहीं हो सकी है । वहीं लगातार कई वर्षों से कम वर्षा के कारण बांधों, पोखरों, नदी, तालाबों, कुंओं का पानी सूख गया है , नहरें सूखी पड़ी हैं जिसके कारण पीने के पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है । हैण्डपम्प से पानी निकलना बंद हो गया है । किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करके पेयजल का इंतजाम तत्काल कराया जाये एवं टीम गठित कर जांच दल भेजा जाए ।