Judgements

Regarding Missing Ship ‘M.V. Rezzak’ Along With 25 Indian Citizen Who … on 29 April, 2008

Lok Sabha Debates
Regarding Missing Ship ‘M.V. Rezzak’ Along With 25 Indian Citizen Who … on 29 April, 2008


>

Title: Regarding missing ship ‘M.V. Rezzak’ along with 25 Indian citizen who sailed from Novorossisk, Russia.

श्री अनंत गंगाराम गीते (रत्नागिरि): अध्यक्ष जी, आपने एक गंभीर मामले को उठाने की अनुमति दी है, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। अध्यक्ष जी, पनामा की कार्गो-वैसल कंपनी “एमवी रज्जाक” है। इसका जहाज बर्टिन लिमानी 17 फरवरी को रशिया के पोर्ट से टर्की जाने के लिए निकला, लेकिन पोर्ट से 90 मील जाने के बाद उसके लापता होने की खबर मिली। इस जहाज पर 25 इंडियन कर्मी थे और जिसका कैप्टेन भी भारतीय है। इस बारे में राज्य सभा में एक प्रश्न पूछा गया था।

MR. SPEAKER: Please do not refer to that.

श्री अनंत गंगाराम गीते : ठीक है, उसका संदर्भ मैं यहां नहीं देता हूं। लेकिन इसमें एक बहुत बड़ा इंटरनेशनल रैकेट है और यह मामला सिर्फ ट्रंसपोर्ट मिनिस्ट्री से ही जुड़ा हुआ नहीं है, अपितु यह मामला विदेश मंत्रालय और होम-मिनिस्ट्री से भी जुड़ा हुआ है। जहाज जब रशिया से निकला तो पोर्ट-अथॉरिटी ने उन्हें जानकारी दी थी कि मौसम खराब है।[r15]  खराब मौसम होने के कारण आप जहाज न लेकर जाएं, लेकिन इसके बावजूद भी वह जहाज रशिया से निकला।

अध्यक्ष महोदय : इतने डिटेल में जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी बात कहिए।

श्री अनंत गंगाराम गीते : महोदय, मैं जानकारी दे रहा हूं। 90 मील जाने के बाद वह जहाज लापता हो गया। अब यह पता नहीं है कि वह जहाज लापता है या डूब गया है। यदि वह जहाज डूब गया है, तो जहाज के डूबने की भी कोई जानकारी नहीं है। इस जहाज की कम्पनी के मालिक पनामा के हैं, उन्होंने इस जहाज का इंश्योरेंस लंदन की कम्पनी से कराया है। यह जहाज 25 साल पुराना है। जब यह जहाज यात्रा के लिए निकलना था, तब उसमें 38 फाल्ट्स थे। जब यह जहाज यात्रा पर निकला, तब 35 खराबियों को सुधारा गया, लेकिन तीन खराबियों को सुधारा नहीं गया।

          अध्यक्ष महोदय, एक इंटरनेशनल रेकेट इसके पीछे है, जो इंश्योरेंस कम्पनियों से क्लेम करना चाहता है। इस जहाज पर जो 25 भारतीय कर्मचारी थे, उनके परिवार के सदस्यों ने सरफेस मिनिस्ट्री को लिखा है कि इस जहाज के डूबने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है, शायद जहाज को हाईजैक किया गया है या शायद लापता हो चुका है। सम्भवतः ये कर्मी जीवित हो सकते हैं और इसलिए हमें इंटरपोल की सहायता लेने की आवश्यकता है। एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री तथा होम मिनिस्ट्री को इस बारे में ध्यान देने की आवश्यकता है। इन 25 कर्मचारियों की जान को बचाने की जरूरत है। यह बात तय है, क्योंकि ऐसे ही एक जहाज इससे 9 महीने पहले लापता हो चुका है। उसकी भी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जिस कम्पनी ने इन कर्मचारियों को भेजा था, वह कम्पनी भी हमारे देश में रजिस्टर्ड नहीं है, इसलिए सरफेस ट्रंसपोर्ट मिनिस्ट्री और होम मिनिस्ट्री को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। जो 25 कर्मी जहाज में फंसे हैं, उनकी जान बचाने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए जहाज डूबोया जा सकता है।

MR. SPEAKER: All efforts should be made.

श्री अनंत गंगाराम गीते :  इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए इन 25 कर्मचारियों की हत्या की जा सकती है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इंटरपोल की सहायता से इन कर्मचारियों की जान को बचाया जाए।

 

श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण-मध्य): अध्यक्ष महोदय, मैं भी श्री गीते द्वारा उठाए गए विषय से अपने को सम्बद्ध करना चाहता हूं।

MR. SPEAKER: Those Members who want to associate themselves with this matter may send slips to the Table.

SHRI K. FRANCIS GEORGE (IDUKKI): Mr. Speaker, Sir, this is a very serious matter. … (Interruptions)

MR. SPEAKER: No Mr. George, this is not the way. I will not permit such things. Nothing is to be recorded.

(Interruptions) … *

MR. SPEAKER: You are speaking without my permission. This hour is being misused.