>
Title: Need to set up a branch of Allahabad Bank in Salempur Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.
श्री हरिकेवल प्रसाद (सलेमपुर) : सभापति जी, मैंने इसी सदन में अपने निर्वाचन क्षेत्र के देवरिया जिले में इलाहाबाद बैंक की शाखा खोलने के लिए नियम 377 के तहत एक आवेदन-पत्र दिया था, जो स्वीकृत हुआ। माननीय मंत्री जी ने मुझे लिखित उत्तर दिया कि चार जगहों में, ग्रामीण स्तर में जहां बाजार है वहां पर कोई बैंक नहीं है, उन चार स्थानों के बजाय कहा कि बनकटा बाजार में इलाहाबाद बैंक की शाखा स्थापित कर दी जायेगी। इस बात को दो वर्ष हो गये हैं, लेकिन आज की तारीख तक इलाहाबाद बैंक की शाखा वहां स्थापित नहीं हुई है।
दूसरा, मेहरोना एक घाट है जहां अल्पसंख्यकों का बहुत बड़ा कस्बा है। वहां करीब 15 किलोमीटर तक कोई बैंक नहीं है। मैं इस बार में मंत्री जी को लगातार चिट्ठी लिखता रहा हूं। मैंने उनसे मिलकर भी कहा और यहां पर भी सवाल उठाया। लेकिन उसके बावजूद भी मेहरोना बैंक से वंचित है। मैं आपके माध्यम से मंत्री जी से मांग कहना चाहता हूं कि बनकटा बाजार में इलाहाबाद बैंक की शाखा खोलने का प्रश्न, जो इस सदन में नियम 377 के तहत उठाया गया था, उस पर लिखित आदेश देने के बाद आज तक नहीं खुला। हमारी मांग है कि इस पर कार्रवाई करके बैंक की शाखा खोलने का काम किया जाये। दूसरा, मेहरोना घाट जो अल्पसंख्यकों का बाजार है, वह भी बैंक से वंचित है। वहां भी किसी व्यावसायिक बैंक की स्थापना की जाये।