Judgements

Payment To The Farmers Of Drought Affected Areas Under Crop Insurance … on 29 November, 2002

Lok Sabha Debates
Payment To The Farmers Of Drought Affected Areas Under Crop Insurance … on 29 November, 2002


NT>

Title: Payment to the farmers of drought affected areas under Crop Insurance Scheme. and Credit Card Scheme.

श्री पुन्नू लाल मोहले

(बिलासपुर):माननीय अध्यक्ष महोदय, छत्तीसगढ़ सूखा प्रभावित क्षेत्र है। छत्तीसगढ़ के १६ जिलों में अकाल पड़ा हुआ है। वहां किसानों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसी के साथ-साथ वहां किसान क्रेडिट कार्ड भी नहीं बांटे जा रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए तथा रबी की फसल लगाने के लिए ऋण की आवश्यकता है, लेकिन वह भी नहीं मिल रहा है। वहां के सम्पूर्ण किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू की गई है लेकिन उसकी राशि भी उनको नहीं मिल रही है।

मेरा कहना है कि वहां आम नागरिक जो जीविकोपार्जन करना चाहते हैं, रबी की फसल लगाना चाहते हैं, उनको इसकी भी सुविधा नहीं मिल रही है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि छत्तीसगढ़ राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों में सम्पूर्ण क्रेडिट कार्ड योजना किसानों के लिए लागू की जाये।