Judgements

Need To Check Spread Of Malaria And Provide Adequate Medical … on 13 July, 2009

Lok Sabha Debates
Need To Check Spread Of Malaria And Provide Adequate Medical … on 13 July, 2009


an>

Title: Need to check spread of malaria and provide adequate medical facilities to people in Lohardaga Parliamentary Constituency, Jharkhand-Laid.

श्री सुदर्शन भगत (लोहरदगा):   मेरा संसदीय क्षेत्र लोहरदगा एवं गुमला जिले एवं आस पास के जिलों में मलेरिया का प्रकोप हर वर्ष आता है जिसके कारण यहां के सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। प्राप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा के किस्को क्षेत्र में मलेरिया से 13 लोगों की गत सप्ताह मृत्यु हुई हैं। लोहरगा एवं आस पास के जिलों के क्षेत्र अत्यंत दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र है जिसके कारण लोगों को चिकित्या सुविधा भी नहीं मिल पाती है। लोहरगा के बिशुनपुर, चैनपुर, डूमरी एवं रायडीह इत्यादि ऐसे क्षेत्र है जहां पर मलेरिया बहुत बुरी तरह से फैलता हे। खेद है कि अभी तक मलेरिया की रोकथाम नहीं की जा रही है। इन क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की लापरवाही से इस जानलेवा मलेरिया का प्रकोप का सिलसिला लम्बे समय से चल रहा है। सरकार से अनुरोध हे कि लोहरदगा एवं आस पास के जिलों में मलेरिया के रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किये जाये एवं बरसात के दिनों में मलेरिया के इलाज के लिए विशेष प्रबंध किया जाये।

      सदन के माध्यम से अनुरोध है कि लोहरगदा में मलेरिया की बीमारी की रोकथाम एवं यहां के दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों के आदिवासी लोगों हेतु मलेरिया के इलाज की समुचित व्यवस्था करवाई जाये।