ont>
14.03 hrs.
The Lok Sabha re-assembled after Lunch at three minutespast Fourteen of the Clock.
(Mr. Deputy-Speaker in the Chair)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Matters under Rule 377 listed for today will be treated as laid on the Table of the House.
Title: Need to connect certain cities in Madhya Pradesh and Rajasthan by air- Laid.
( मंदसौर):उपाध्यक्ष महोदय, वैश्विक व्यापार संबंधों व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिस्पर्धाओं के चलते देश में आर्थिक प्रगति हेतु कतिपय विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। इस द्ृष्टि से मध्य प्रदेश व राजस्थान के कतिपय वशिष्ट नगरों व क्षेत्रों में पर्याप्त औद्योगिक विस्तार की संभावनाएं होते हुए भी उस द्ृष्टि से समुचित व्यवस्था न होने से जहां उन प्रदेशों में औद्योगिक विस्तार का कार्य पिछड़ा है, वहीं प्रदेशों की उन्नति जो तेजी से संभव थी, उस पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। अत: यह आवश्यक है कि ऐसे क्षेत्रों को रेल, सड़क व वायुयान की समुचित सेवाएं उपलब्ध हों। यद्यपि कुछ क्षेत्र रेल तथा सड़क मार्ग से जुड़े हैं, किंतु इनमें वायुयान की समुचित सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा, देवास उज्जैन, नीमच व रतलाम में तथा राजस्थान के चित्तौड़, भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर, भरतपुर आदि स्थानों को वायुयान सुविधा से जोड़े जाने हेतु सरकार द्वारा एक समयबद्ध कार्ययोजना हाथ में लेकर उक्त स्थानों को देश के अन्यान्य भागों से वायुसेवा से जोड़े जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि उक्त प्रदेशों के वशिष्ट क्षेत्रों के विकास के साथ उन प्रदेशों की भी औद्योगिक उन्नति हो, जिससे ये प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को सबल बनाने में अपना योगदान दे सकें।
* Treated as laid on the Table of the House