Title: Need to insure the participation of local MP(s) in development works sponsored by the Central Government.
श्रीमती रेनु कुमारी (खगड़िया) : अध्यक्ष महोदय, केन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं दी गई हैं जिनमें जवाहर रोजगार योजना, सुनश्िचत रोजगार योजना और इंदिरा आवास योजनाएं प्रमुख हैं, जिनमें केन्द्र सरकार द्वारा धन सीधे राज्य सरकारों को दिया जाता है। इसीलिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा बहुत धांधली होती है और स्थानीय सांसद की अनुशंसा नहीं सुनी जाती है। मेरा आपके माध्यम से मंत्री महोदय से अनुरोध है कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें उपर्युकत केन्द्रीय सरकार की योजनाओं में दिए जाने वाले धन के द्वारा किए जाने वाले निर्माण कायर्ों में ५० प्रतिशत भागीदारी स्थानीय सांसद की सुनश्िचत की जाए तथा शेष ५० प्रतिशत में स्थानीय विधायक एवं स्वायत्तशासी निकायों की भागीदारी अनिवार्य की जाए।