Judgements

Need To Accord Sanction For Ethanol To The Sugar Mills Of Bihar … on 2 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Accord Sanction For Ethanol To The Sugar Mills Of Bihar … on 2 August, 2010


>

Title: Need to accord sanction for ethanol to the Sugar Mills of Bihar particularly Warsliganj Sugar Mill in Nawada.

डॉ. भोला सिंह (नवादा) : बिहार प्रान्त में नवादा जिलान्तर्गत वारसलीगंज चीनी मिल जो ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के समय से चल रही थी, आज मरणासन्न अवस्था में है । मशीन ठीक हैं व चलने की स्थिति में है, पर एथनोल की अनुज्ञप्ति नहीं रहने के कारण चल नहीं पा रही हैं । इसी कारण से बिहार में 38 चीनी मिलें बंद हैं और एक लाख परिवारों को बेरोजगार हो जाना पड़ा है । अतः बिहार में औद्योगिकीकरण और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बारसलीगंज चीनी मिल के साथ अन्य चीनी मिलों को एथनोल की अनुज्ञप्ति देने के लिए बिहार सरकार के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करे । इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करता हूँ ।