Judgements

Need To Set Up Office Of Railway Recruitment Board At Ranchi, … on 18 March, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Set Up Office Of Railway Recruitment Board At Ranchi, … on 18 March, 2002

Title: Need to set up office of Railway Recruitment Board at Ranchi, Jharkhand – Laid.

श्री राम टहल चौधरी

(रांची):महोदय, सभी राज्यों में रेलवे भर्ती बोर्ड कार्य कर रहे हैं, परंतु नवगठित राज्य झारखण्ड में कोइ रेलवे भर्ती बोर्ड स्थापित नहीं हुआ है। झारखण्ड का रेलवे भर्ती कार्य पटना के भर्ती कार्यालय से हो रहा है। हालांकि केवल आदिवासी युवकों के लिए रेलवे भर्ती कार्यालय चल रहा है, जिसमें अन्य वर्गो के भर्ती कार्य का कोई काम नहीं होता है। झारखण्ड के नवयुवकों को पटना आने जाने में कई प्रकार की दिक्कत हो रही है। कई नवयुवक समय पर पहुंच नहीं पाते हैं। नवयुवकों को सरलतापूर्वक और सुविधापूर्वक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रांची में एक रेलवे भर्ती कार्यालय का गठन किया जाना अति आवश्यक है। यह राज्य अत्यंत पिछड़ा हुआ है और यहां के लोग बहुत ही गरीब हैं।

सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि जल्द झारखण्ड राज्य के गठन के कारण झारखण्ड की राजधानी रांची में अलग से अन्य वर्गो के लिए भी एक रेलवे भर्ती कार्यालय का गठन किया जाये ताकि वहां के लोगों को भर्ती में सुलभ अवसर मिल सके।