Judgements

Need To Provide Financial Assistance To Government Of Himachal … on 18 March, 2002

Lok Sabha Debates
Need To Provide Financial Assistance To Government Of Himachal … on 18 March, 2002


MR. DEPUTY-SPEAKER: Matters under rule 377 are laid on the Table of the House.

Title: Need to provide financial assistance to Government of Himachal Pradesh to save Manikaran in Kullu district from erosion caused by flood – Laid.

श्री महेश्वर सिंह

(मंडी):अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सदन का ध्यान हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनीकर्ण की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जो एक धार्मिक स्थल के अतरिक्त उबलते हुए पानी के रुाोत और पानी में ही खाना पकाने की क्षमता होने के कारण न केवल स्वदेशी बल्कि विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र है। जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं।

देश के प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी वाजपेयी जी भी १७ जून, १९९८ को इस स्थल पर पधार चुके हैं और वहां की भौगोलिक स्थिति से परचित हैं। इस वर्ष जब वे मनाली प्रवास पर आए थे, तो मनीकर्ण निवासियों का एक प्रतनधि मंडल उनसे मिला था और निवेदन किया था कि पार्वती नदी के तीव्र बहाव और बार बार बाढ़ आने से भूमि कटाव होने के कारण इस तीर्थस्थल के बह जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है और प्रतनधि मंडल ने बाढ़ नियंत्रण कार्य हेतु केन्द्रीय जल तथा विद्युत अनुसंधानशाला खड़गवासला, पुणे-महाराष्ट्र द्वारा तैयार किए गए प्राक्कलन के आधार पर १ करोड़ ९२ लाख ५० हजार ९०० रूपये आर्थिक अनुदान देने की प्रार्थना की थी।

हिमाचल सरकार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मेरा आपके माध्यम से प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि वे अविलम्ब आर्थिक अनुदान प्रदान कर इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को बचाने की कृपा करें। मेरी सूचना के अनुसार यह प्रकरण योजना आयोग में विचाराधीन है।

*Treated as laid on the House.