Judgements

Need To Extend €˜Rashtriya Sam Vikas Yojna’ For Further 3 Years In … on 14 December, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Extend €˜Rashtriya Sam Vikas Yojna’ For Further 3 Years In … on 14 December, 2005


an>

Title: Need to extend ‘Rashtriya Sam Vikas Yojna’ for further 3 years in Balaghat and other backward districts of Madhya Pradesh.

श्री गौरीशंकर चतुर्भुज बिसेन माननीय अध्यक्ष महोदय, भारत सरकार ने देश के अत्यन्त पिछड़े जिलों, जो नक्सलवाद के कारण या आतंकवाद के कारण पिछड़े हैं अथवा भौगोलिक द्ृष्टि से बड़े हैं, उनमें राष्ट्रीय सम-विकास योजना तीन वर्ष पूर्व प्रारम्भ की थी। उस योजना के प्रथम चरण के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन उन जिलों का आज तक पूरा और समग्र विकास नहीं हो सका है। आज भी वे जिले नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र में आते हैं। वहां रोजाना इस प्रकार की वारदातें होती रहती हैं। वहां अभी तक आवागमन के मार्ग पूरे नहीं बने हैं जिसके कारण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की बस्तियां अथवा जो लोग वनांचल में रहते हैं, वे आज तक देश के विकास की अधोसंरचना के समकक्ष नहीं आ सके हैं। मेरा इस सदन के माध्यम से आग्रह है कि राष्ट्रीय सम-विकास योजना को और तीन साल के लिए उन जिलों में एक्सटेंड किया जाए, जिन्हें प्रथम चरण में लिया गया था।