Judgements

Need To Approve The Proposal Permitting Members Of Parliament To … on 5 May, 2008

Lok Sabha Debates
Need To Approve The Proposal Permitting Members Of Parliament To … on 5 May, 2008


>

Title: Need to approve the proposal permitting Members of Parliament to nstall five hundred India Mark-II handpumps in their Parliamentary onstituencies to address the problem of shortage of drinking water.

 

        

श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल)  : अध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल समस्या को देखते हुए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल इसी बजट सत्र में (संसद भवन) प्रधान मंत्री कार्यालय में माननीय प्रधान मंत्री जी से मिला। उक्त समस्या हेतु एक लिखित पत्र जो प्रधान मंत्री जी को सम्बोधित था। जिसमें यह मांग की गई थी कि संसद सदस्यों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैंडपंप इंडिया मार्क-2 लगाने हेतु केन्द्र सरकार प्रति निर्वाचन क्षेत्र 500 हैंडपंप दें जिसमें यह भी प्रदर्शित किया गया था कि ग्रामीण मंत्रालय में धन की उपलब्धता है1 माननीय प्रधान मंत्री जी अपनी सहमति स्वीकृति दें तो पेयजल समस्या हेतु 500 हैंडपंप प्रति संसद सदस्यों को मिल सकता है। प्रधान मंत्री जी ने मौखिक सहमति व्यक्त की थी। मैं भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं प्रधान मंत्री जी से मांग करता हूं कि संसद सदस्यों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने हेतु तत्काल 500 हैंडपंप देने की व्यवस्था करें। प्रतिनिधि मंडल द्वारा लिखित पत्र को तत्काल क्रियान्वयन कराने का कष्ट करें।