Judgements

Need To Name The Upcoming Jaipur International Airport As Sawai Man … on 5 May, 2008

Lok Sabha Debates
Need To Name The Upcoming Jaipur International Airport As Sawai Man … on 5 May, 2008


>

Title: Need to name the upcoming Jaipur International Airport as Sawai Man Singh International Airport.

 

श्री गिरधारी लाल भार्गव (जयपुर) : अध्यक्ष महोदय, जयपुर हवाई अड्डे का काम अंतर्राष्ट्रीय एरोड्रेम बनने की ओर तीव्र गति से हो रहा है। इसके लिए भारत सरकार ने 95 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं। इस एरोड्रेम के नाम के बारे में मैंने कई बार निवेदन किया है कि अन्य प्रांतों के अंतर्राष्ट्रीय एरोड्रेम के नाम विभिन्न नेताओं के नाम पर रखे गए हैं तो इस प्रकार जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एरोड्रेम का नाम सवाई मानसिंह अंतर्राष्ट्रीय एरोड्रेम रखा जाना नितान्त आवश्यक है।