nt>
Title: Mr. Speaker made observation regarding notices on Adjournment Motions over alleged involvement of some Ministers seeking favour from Public Sector Undertakings Chiefs and involvement of a former Union Minister in bribery case. (Ruling reserved for the following day)
ADJOUNMENT MOTIONS-OBSERVATION BY THE SPEAKER
MR. SPEAKER: There is a notice of Motion for Adjournment on a serious matter. We are taking up this notice for discussion because 44 Members of the hon. House have given it to me. The subject, in general, is: “Alleged involvement of some Ministers seeking favours from PSU Chiefs and involvement of a former Union Minister in bribery case.”
In some different words yesterday, a similar notice was also given to me, and I had announced the name of Shri Ramji Lal Suman to speak on this issue.
Please remember that though there are 44 Members who have given notices, I am not going to allow each and every Member. A few Members will be allowed to make their observations and thereafter I will give my ruling on the issue and further business will be taken up thereafter.
(फिरोजाबाद): अध्यक्ष महोदय, वभिन्न समाचारपत्रों में यह समाचार प्रकाशित हुआ कि केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त श्री शिवशंकर प्रधान मंत्री जी से मिले और जो समाचारपत्रों में छपा, उसके मुताबिक छ: मंत्रियों के नाम छपे जो कि सार्वजनिक उपक्रमों से उगाही करने का काम कर रहे हैं। प्रधान मंत्री जी का जो बयान समाचारपत्रों में छपा, उसमें उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त ने मंत्रियों के नामों पर मुझसे चर्चा नहीं की।
महोदय, यह बहुत गम्भीर मामला है कि छ: सार्वजनिक उपक्रमों के मुखिया जो मंत्री हैं, यदि उन सार्वजनिक उपक्रमों में धांधली होती है, उनसे यदि उगाही की जाती है, तो भारत सरकार के काम करने का जो तरीका है, वह निश्चितरूप से सन्देह के घेरे में आता है।
यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। रोज नए-नए तरीके से भ्रष्टाचार करने के आरोप इस पर लग रहे हैं। यह अत्यन्त गम्भीर मामला है। जो सरकारी विज्ञप्ति है, उसमें भी कहा गया है कि केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त प्रधान मंत्री जी से मिले थे। इसलिए मेरा आग्रह है कि निश्चितरूप से जो सरकारी उपक्रम हैं, उनसे यह जो उगाही का काम किया जा रहा है, इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समति बनाई जाए जो पूरे तथ्यों की जांच करे।
दूसरा सबसे महत्वपूर्ण जो मामला है, हालांकि कल आपने बिजनैस एडवाइजरी समति की बैठक भी बुलाई थी और प्रधान मंत्री जी इस सवाल पर बयान देंगे, वह मामला है आस्ट्रेलिया की एक फर्म से उड़ीसा में खनन के अधिकार देने के लिए जो वीडियो टेप दिखाया गया, जिसमें श्री दिलीपसिंह जू देव को रिश्वत लेते दिखाया गया। इसमें कोई शंका नहीं है और एन.डी.टी.वी. के मुताबिक श्री दिलीपसिंह जू देव ने स्वीकार किया है कि उन्होंने यह पैसा लिया था और किस काम के लिए लिया था, वह भी बताया कि धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए लिया था। उन्होंने इसकी तुलना महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और शहीद भगत सिंह के नामों से की और कहा कि वे भी पैसा लेते थे। यह बहुत गंभीर मामला है।
इस सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करते हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मंत्रिमंडल की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। मेरा आरोप है कि यह सरकार, सरकारी उपक्रमों से धन उगाही करने का काम कर रही है। इस सरकार की जिस तरह की नीति और नीयत है तथा जैसा काम कर रही है, उसको देखते हुए मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि मेरे स्थगन प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा कराइए।
(RAIGANJ): Mr. Speaker Sir, this Lok Sabha has a very rich tradition, irrespective of party’s power in the Treasury Benches, to oblige the constitutional provisions in terms of the accountability of the Council of Ministers in this House.
Mr. Speaker Sir, our sacred Constitution is very clear in article 75(3) ‘that the Council of Ministers shall be collectively responsible to the House of the People, that is, Lok Sabha’. The special privilege is only to Lok Sabha and not to the other House because we are elected directly by the people. Sir, when the Leader of the House, the Prime Minister, inducts a Minister in his Cabinet, in this House on the first day of the Session, he takes the opportunity to introduce his colleagues, who have been in his Council of Ministers and who have been recently inducted in the Council of Ministers. This tradition is in link with this accountability part.
Mr. Speaker Sir, we are not here to discuss the merit of an issue. I would like to touch a few points only. An Adjournment Motion should not be dealt, should not be placed and should not be given through the notice in a very casual fashion or on casual matters. The two very important things have been reported and reported widely to the national media, reported widely to the national Television, commented upon by various Heads of the Government, various Heads of the Departments, including the Cabinet Secretary.
Mr. Speaker Sir, the public sector, whose budgetary support is granted by this Parliament, whose expenditure is scrutinised by the CAG, the Departmental Minister of that public sector – I do not say that he looks into the everyday nitty-gritty – is accountable to Lok Sabha… (Interruptions)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): अध्यक्ष महोदय, ये सीवीसी के बारे में बात कर रहे हैं।…( व्यवधान)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : I did not use the word ‘CVC’. … (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : मल्होत्रा जी, क्या आप दासमुंशी जी की बात भी नहीं सुनेंगे?…( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: आप लोग जो बौखला कर बात कर रहे हैं, जनता ने आज फैसला कर दिया है और जनता का फैसला सामने आ गया है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : कृपया आप बैठ जाइए।
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: You know that Shri Priya Ranjan Dasmunsi is capable enough to defend himself.
कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) : इस बात का जनता ने फैसला कर दिया है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप सब इस तरह क्यों खड़े हो रहे हैं, कृपया आप बैठिए।
…( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: सीवीसी ने पीएसयूस का नाम नहीं लिया और दासमुंशी जी ने भी पब्लिकली डिक्लेयर किया कि उन्होंने कोई नाम नहीं लिया है।…( व्यवधान)उन्होंने किसी पब्लिक अंडरटेकिंग के बारे में नहीं कहा है।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: I have to hear him before I make up my mind on the Adjournment Motion notice.
…( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: ये लोग बार-बार इस बात को बोल रहे हैं।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मल्होत्रा जी, आपको जो कहना था, आपने कह दिया। अब आप बैठिए।
…( व्यवधान)
श्री प्रियरंजन दासमुंशी: चन्द्रकांत खैरे जी, मैं बोल रहा हूं कि सीवीसी का नाम ही नहीं लिया।…( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : इन्होंने नाम लिया है।…( व्यवधान)
: चन्द्रकांत खैरे जी, आप बैठिए।
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Mr. Speaker, Sir, in this country there is a standard pattern from this side or that side that whenever anything of a serious nature involving the Government comes in the newspaper – whether Shri Madhu Limaye was in this side, Shri Atal Bihari Vajpayee and Shrimati Indira Gandhi were on that side – they bring it to the notice of the Government first and then try to bring it to the Lok Sabha in a proper manner. I am not here with a motion against a particular Minister, naming a particular Minister and I am only reporting two things as to why I felt proper that this adjournment motion should be admitted, and nothing beyond that. The adjournment motion is very clear. In the adjournment motion, you have to report the recent occurrence.