Judgements

Need To Open District Telecommunication Centre In Hingoli District, … on 25 February, 2003

Lok Sabha Debates
Need To Open District Telecommunication Centre In Hingoli District, … on 25 February, 2003


/font>

Title: Need to open district telecommunication centre in Hingoli district, Maharashtra.

श्री शिवाजी माने

(हिंगोली):उपाध्यक्ष महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र हिंगोली जिले में १५००० से ज्यादा टेलीफोन काम कर रहे हैं और दो हजार के करीब प्रतीक्षा सूची में हैं। नियमानुसार १४००० टेलीफोन वाले जिलों में जिला दूर संचार प्रबंध व्यवस्था कायम की जाती है परन्तु अभी तक इस जिले में जिला दूर संचार प्रबंधक नहीं है जिसे पूरबनी जिले से संचालित किया जाता है जो हिंगोली से १०० किलोमीटर की दूरी पर है। लोगों को टेलीफोन बिल एवं अन्य टेलीफोन समस्याओं के लिए १०० किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। हिंगोली में जिला दूर संचार स्वतंत्र रूप से न होने पर ग्रामीण टेलीफोन व्यवस्था एवं नई सेवा को चालू करने में कई प्रशासनिक दिक्कतें आ रही हैं।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि मेरे संसंदीय क्षेत्र हिंगोली में जिला दूर संचार शीघ्र स्थापित किया जाये।