Judgements

Regarding Increasing Rate Of Crimes In Bihar. on 25 February, 2003

Lok Sabha Debates
Regarding Increasing Rate Of Crimes In Bihar. on 25 February, 2003


font>

Title: Regarding increasing rate of crimes in Bihar.

श्रीमती रेनु कुमारी

(खगड़िया) :अध्यक्ष महोदय, आपने मुझे बोलने का समय दिया, उसके लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं लेकिन इसके साथ आग्रह करती हूं कि मुझे दो मिनट का समय शांतिपूर्ण ढंग से दिया जाए ताकि मैं अपनी बात रख सकूं। कल मेरे संसदीय क्षेत्र खगड़िया में एक आदमी १० लाख रुपए बैंक में जमा करने जा रहा था। वह जैसे ही बैंक के पास पहुंचता है, वहां गार्ड उसे कहता है कि आप बाहर खड़े रहो। इससे पहले एक आदमी उससे बात कर रहा था। वही आदमी जो बात कर रहा था, उसने गोली चला दी और वह आदमी मर गया। गार्ड के सामने दस लाख रुपए का बैग लेकर अपराधी भाग जाता है। घटना के बाद जनता वहां पहुंच जाती है। इसे लेकर जनता में बहुत आक्रोश है। पुलिस को खबर दी गई लेकिन एसपी, डीएसपी और दारोगा में से कोई वहां नहीं आया। लगभग १२ बजे डीएसपी की गाड़ी आती है और वह अश्रु गैस छोड़ देती है। इस प्रकार जनता को भगाने के बाद पुलिस लाश ले जाती है। जनता भी उनके पीछे भागती है। इसके बाद फिर पुलिस गोली चलाती है। गोली चलाने से १२ साल का एक लड़का मर जाता है और दो व्यक्ति घायल हो जाते हैं जो अभी अस्पताल में हैं। अभी बिहार में कानून और व्यवस्था की यह हालत हो गई है कि रोज पुलिस की गोलियों से लोगों की हत्याएं हो रही हैं। …( व्यवधान)अध्यक्ष महोदय, मैं आपका संरक्षण चाहती हूं। मुझे बोलने दिया जाए। विगत दिनों पटना में तीन छात्रों की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला सिपाही सी.एम. हाउस में जाकर कहता है कि हमने आतंकवादी को मारा है। मधेपुरा में भी छात्रों पर गोली चलायी गई और वे मर गए। पटना में व्यवसायियों की हत्या हुई। डाक्टर का अपहरण किया गया। मीडिया वालों का अपहरण होता है।…( व्यवधान)इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।…( व्यवधान)

SHRI RUPCHAND PAL (HOOGLY): Sir, how can this issue be raised here?… (Interruptions) The other day, you had stated that you would discuss with the leaders whether such issues could be raised here or not. State matters are repeatedly raised on the floor of the House. How can such issues be raised here?… (Interruptions)

श्री कीर्ति झा आज़ाद (दरभंगा) : अध्यक्ष महोदय, यह इस तरह चिल्ला कर हमारी आवाज दबा नहीं सकते हैं।…( व्यवधान)

MR. SPEAKER: Dr. M. Jagannath.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER: Dr. Jagannath, I have called your name. I have agreed to your request to raise the matter. Please stand up and speak.

… (Interruptions)

DR. MANDA JAGANNATH (NAGAR KURNOOL): Sir, I would like to raise an important matter regarding construction of a road under the bridge at the Railway Gate near Jadcherla Railway Station.

There is one level crossing gate bearing No.47 towards the Secunderabad end between Jadcherla and Gollpalli Railway Station, at the Jadcherla Railway Station Yard at KM 95/01-02 on Secunderabad-Dronachalam Section.… (Interruptions)

श्री श्याम बिहारी मिश्र (बिल्हौर) :अध्यक्ष महोदय, पटना में छात्रों की हत्या कर दी गई। वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। अपराधी इनके घरों में छुपे हैं। …( व्यवधान)

श्रीमती रेनु कुमारी:अध्यक्ष महोदय, मैंने अपनी बात अभी पूरी नहीं की है। …( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय: मैंने आपको बोलने की इजाजत दी है। आप अपना विषय पूरा कीजिए।

…( व्यवधान)

श्रीमती रेनु कुमारी: अध्यक्ष महोदय, हम कैसे बोलें, सब लोग हल्ला कर रहे हैं?

अध्यक्ष महोदय : उन्हें करने दो, आप बोलती रहें, आपका सब रिकॉर्ड पर आ जायेगा।

…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह

(महाराजगंज, बिहार) : अध्यक्ष महोदय, यह बिहार का मामला है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आज बिहार की राजधानी पटना अपराधियों का अड्डा बन चुकी है। किसी दिन पुलिस छात्रों को गोली मारती है, किसी दिन व्यापारी का अपहरण हो जाता है…( व्यवधान)हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं कि बिहार सरकार को बर्खास्त करने की कार्यवाही की जाये। यहां गृह राज्य मंत्री बैठे हुये हैं। जब तक बिहार सरकार को बर्खास्त नहीं किया जायेगा, तब तक न कानून व्यवस्था ठीक हो सकती है और न जीवन सुरक्षित रह सकता है।

डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : अध्यक्ष महोदय, बिहार में एक मनिस्टर के दामाद गिरफ्तार हुये हैं…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : रेनू कुमारी जी, आप अपना भाषण पूरा कीजिये। रघुवंश बाबू, आप बैठिये।

श्रीमती रेनु कुमारी: अध्यक्ष महोदय, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि..

श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, बिहार की परिस्थिति बहुत नाज़ुक है।

अध्यक्ष महोदय : इस विषय पर ज़ीरो ऑवर में चर्चा कैसे होगी?

श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, बिहार अपराधियों के कन्धे पर खड़ा है। कोई भी व्यक्ति वहां सुरक्षित नहीं है।

श्री कीर्ति झा आज़ाद : अध्यक्ष महोदय, बिहार में वाकई हालत बहुत खराब है।

अध्यक्ष महोदय : आप तो साउथ अफ्रीका जा रहे हैं, वल्र्ड कप जीतकर आइये।

श्री कीर्ति झा आज़ाद : अध्यक्ष महोदय, यहां रघुवंश बाबू सदन को नहीं चलने दे रहे हैं…( व्यवधान)अध्यक्ष महोदय, गृह राज्य मंत्री जी बैठे हुये हैं, उन से कहिये…( व्यवधान)

अध्यक्ष महोदय : प्लीज, आप सब लोग बैठिये। रेनू कुमारी जी, आप संक्षेप में अपना निवेदन पूरा कीजिये, जितनी जल्दी हो सके, आप अपनी बात पूरी कीजिये। मैंने आपको इज़ाजत दी है।

श्रीमती रेनु कुमारी: अध्यक्ष महोदय, बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है…( व्यवधान)

श्री प्रभुनाथ सिंह : अध्यक्ष महोदय, बिहार में हालत बहुत ही खराब है।

अध्यक्ष महोदय : आप बहुत अच्छे सांसद हैं, आप ऐसा क्यों करते हैं? Let Shrimati Renu Kumari complete her statement as early as possible.बाद में डा. एम. जगन्नाथ का नाम लिया है, वे बोलेंगे।

SHRI ADHI SANKAR (CUDDALORE): Mr. Speaker, Sir, what about my name? Is my name there on the list or not?

अध्यक्ष महोदय : आपका नाम भी आयेगा।

: अध्यक्ष महोदय, माननीय सदस्य रघुवंश बाबू ने आरोप लगाया है कि एक मंत्री के दामाद बिहार में गिरफ्तार हुये हैं और माननीय सदस्या कह रही हैं कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। लेकिन हम कहते हैं कि इन दोनों मामलों की जांच कराई जाये क्योंकि गृह राज्य मंत्री बैठे हुये हैं। जांच क्यों नहीं कराई जाती ताकि सही स्थिति और सच्चाई हमारे सामने आये?