Title: Demand to restore peace and release arrested persons in the Faizabad district of Uttar Pradesh.
: अध्यक्ष महोदय, १८५७ के प्रथम राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम की वर्षगांठ के अवसर पर १० और ११ मई को फैजाबाद में शहीद मेला प्रस्तावित था। तमाम साफ दिमाग के लोग, जो चाहते हैं कि देश में सौहार्द्र का वातावरण बने, ऐसे लोगों ने…( व्यवधान)
श्री विनय कटियार : आप क्या कहना चाहते हैं, यह हमारे क्षेत्र का मामला है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : कटियार जी, आप बैठिये।
श्री विनय कटियार : ये वहां दंगा कराएंगे।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप सब लोग क्यों खड़े हैं?
…( व्यवधान)
: अध्यक्ष महोदय, मुझे आपका संरक्षण चाहिए। हम जब यहां बोलने के लिए खड़े होते हैं…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आप बोलिये।
: अध्यक्ष महोदय, इनको कहिये कि बैठें, नहीं तो मैं अपनी बात कहता हूं।…( व्यवधान)
*Not Recorded.
श्री विनय कटियार : अध्यक्ष जी, ये रोज दंगा कराएंगे, ये रोज यह काम कर रहे हैं। छ: दिसम्बर, १९९२ के पहले से भी, जब माननीय मुलायम सिंह जी मुख्यमंत्री थे, उस समय से वहां गोली चल रही है। ये रोज वहां हत्या करवा रहे हैं।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : कटियार जी, यह कौन सा तरीका है, आप क्यों खड़े हैं? यह अच्छी बात नहीं है, आप बैठिये।
…( )