Lok Sabha Debates
Need To Provide Safety Measures At Rampur Railway Crossing, … on 14 May, 2002
Title: Need to provide safety measures at Rampur Railway crossing, Pratapgarh, U.P.
(मछलीशहर):सभापति महोदय, मैं अपने संसदीय क्षेत्र मछली शहर के रामापुर जनपद प्रतापगढ़ की ओर माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर रामापुर बाजार आता है जहां दोनों तरफ सड़क है किन्तु रामापुर रेलवे क्रासिंग पर फाटक नहीं होने से कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
अत: केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग से रामापुर देहात की ओर जाने वाले मार्ग पर रामापुर क्रासिंग (प्रतापगढ़) में एक केबिन तथा फाटक लगाने का कार्य शीघ्र किया जाये।