>
Title: Need to include betel under Crop Insurance Scheme.
श्री वीरेन्द्र कुमार (सागर): हमारा देश पान उत्पादन, उपयोग और निर्यात की दृष्टि से विश्व में अग्रणी स्थान रखता है। हमारे देश में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और असम राज्यों में पान बहुतायत में उत्पादित किया जाता है, लेकिन पान को न तो खेती के साथ जोड़ा जाता है और न ही इसे उद्योग के साथ जोड़ा जाता है। इसके उत्पादन की प्रक्रिया बहुत जटिल है, बांस कीखपच्चियों के शेड बनाकर बड़ी मेहनत के साथ इसे पैदा किया जाता है। देश के लाखों लोग जो पान उत्पादन की खेती में लगे हुए हैं, उनके लिए शासन द्वारा उत्पादन में मदद देने की कोई नीति नहीं बनाई गई है इस कारण से इसका उत्पादन कम होता चला जा रहा है। इसके साथ ही हमारे देश से पाकिस्तान और अन्य देशों को पान का निर्यात किया जाता है, लेकिन पान के निर्यात में कमी आई है। अतः मेरा आपके माध्यम से अनुरोध है कि पान की खेती के संबंध में एक वृहद नीति बनाकर इसे फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए जोड़ा जाए।
SHRI BIKRAM KESHARI DEO (KALAHANDI): I associate with the matter that he has raised. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: Okay, you can associate with him.
SHRI BRAJA KISHORE TRIPATHY (PURI): Sir, I also associate with him. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: You can tell that everybody is favouring it.
… (Interruptions)
अध्यक्ष महोदय : पहले एसोसिएट का प्रिसींपल नहीं था, अब यह नया तरीका शुरू हो गया है, हर एक खड़ा हो जाता है कि हमारा नाम दीजिए। [MSOffice12]