>
Title : Alleged irregularities in Indira Awas Yojana in Uttar Pradesh .
श्री मिथलेश कुमार (शाहजहांपुर): माननीय सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाना चाहता हूं। वहां भारत सरकार द्वारा गरीबों के लिए इंदिरा आवास योजना चलाई जाती है, जिसका वहां दुरुपयोग हो रहा है। उत्तर प्रदेश में यह तय कर दिया गया है कि हर विधान सभा क्षेत्र में हर साल 10 अम्बेडकर गांव चुने जाएंगे और इंदिरा आवास केवल उन्हीं गांवों को दिए जाएंगे। यदि ऐसा होता है, तो क्या बाकी गांव, जो हमारे संसदीय क्षेत्र में आते हैं, उनमें क्या गरीब और निर्धन लोग नहीं रहते हैं?मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि भारत सरकार की तरफ से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और केन्द्र सरकार की इस योजना को वहां पर लागू किया जाए। इस बिन्दु की जांच करा ली जाए कि अम्बेडकर गांव के अलावा और जिलों के गांवों में क्या गरीब लोग, सामान्य वर्ग के लोग, पिछड़े वर्ग के लोग या अन्य जातियों के लोग निवास नहीं करते हैं। …( व्यवधान)
MR. CHAIRMAN : Only Mr. Mithlesh Kumar’s speech will go on record.
श्री मिथलेश कुमार : मान्यवर, मैं सात वर्ष तक एम.एल.ए. और मिनिस्टर रहा हूं। अगर मेरी यह बात असत्य निकले, तो मैं सदन में आना बन्द कर दूंगा। आप इसकी गम्भीरता से जांच कराएं।
उनको न्याय मिलना चाहिए और यह भारत सरकार की योजना है तो भारत सरकार को कोई नोडल अधिकारी हर जिले में लगाकर इसको कार्यान्वित कराना चाहिए।
मैं अपनी बात को समाप्त करता हूं। आपने मुझे बोलने का अवसर दिया, बहुत-बहुत धन्यवाद।
MR. CHAIRMAN : I would not allow a discussion on this. Nothing is going on record.
(Interruptions) … *
MR. CHAIRMAN: Shri Bhakta Charan Das, the matter you want to raise is a State matter. Members of Legislative Assembly in the State can raise it there. How can you raise it here?
* Not recorded