Judgements

Alleged Irregularities Prevailing In Western Coal Field Of Coal … on 3 March, 2006

Lok Sabha Debates
Alleged Irregularities Prevailing In Western Coal Field Of Coal … on 3 March, 2006


an>

Title : Alleged irregularities prevailing in Western Coal Field of Coal India Limited.

श्री हंसराज जी. अहीर (चन्द्रपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, मैं कोल इंडिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हो रही धांधली के संबंध में माननीय कोयला मंत्री जी का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। वणीनार्य क्षेत्र में पिछले मई महीने से ६०० मजदूरों को बैठाकर उनका शोषण किया जा रहा है जिसमें करोड़ों रुपये का भुगतान बाहरी कंपनियों और निजी ठेकेदारों को किया गया है। अनेक कामगार संगठनों ने विरोध में हिस्सा लेकर अनशन किया। उसके बावजूद भी डब्ल्यू सीएल के अधिकारी और कोल-इंडिया के अधिकारी इस ओर ध्यान न देकर कोयले का अवशोषण कर रहे हैं। मार्च के महीने में वहां रेलवे साइडिंग पर करोड़ों रुपये का घपला हुआ, भ्रष्टाचार हुआ। सीबीआई द्वारा छापा मारा गया, अनेक अधिकारियों को दंडित किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी, लेकिन कोल इंडिया के द्वारा इन अधिकारियों पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इसमें अनेक अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है। साथ ही विस्थापितों के मामले में अनेक विस्थापित परिवार अपनी भूमि देने के बाद भी नौकरियों के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। कोल इंडिया से जब वे इसकी मांग करते हैं तो किसानों के इन पुत्रों से पैसे मांगे जाते हैं। जिन लड़कों ने एप्रेंटीसशिप की हुई है उनके लिए२१२ पदों पर भर्ती करने के लिए वहां पर मान्यता मिली है लेकिन डब्ल्यू सीएल के द्वारा विज्ञापन में चार वर्ष का अनुभव मांगा है। अनुभव किसी के पास न होने की वजह से वे पात्र नहीं हैं। मैं माननीय कोल मंत्री जी से मांग करता हूं कि इन सारी बातों की जांच करने के लिए जांच दल भेजा जाए और डब्ल्यू सीएल में हो रही सभी धांधलियों को रोका जाए।