Title: Brought privilege motion against Shri Buta Singh regarding his comments on bribing the M.Ps in an interview in the Mumbai edition of the Times of India.
(मुम्बई उत्तर पूर्व) : सभापति महोदय, मैं आपके सामने प्रीवलेज मोशन लाना चाहता हूं। माननीय सदस्य श्री बूटा सिंह जी ने मुम्बई एडीशन टाइम्स ऑफ इंडिया में एक इंटरव्यु दिया है क
” If my Party needs it, I will buy MPs’ again “… (Interruptions)
SHRI A.C. JOS : Sir, I have given a notice and I want to make a submission… (Interruptions)
श्री किरीट सोमैया: सभापति महोदय, मैं श्री बूटा सिंह के खिलाफ प्रीवलेज मोशन लाना चाहता हूं। उन्होंने कहा है कि जब मेरी पार्टी ने मुझ से कहा था, तब मैंने एम.पीज़ खरीदे थे। अगर अब मेरी पार्टी मुझे आदेश देगी, मैं पुन: एम.पीज़ खरीदूंगा। यह सदन का अपमान है। It is a breach of privilege. क्या हम सदस्य लोग बिकने के लिये यहां आये हैं? चूंकि माननीय बूटा सिंह जी हम सदस्यों को खरीदना चाहते हैं, इसलिये मैं उनके खिलाफ प्रीवलेज मोशन लाना चाहता हूं। मेरा निवेदन है कि श्री बूटा सिंह तथा टाइम्स ऑफ इंडिया के खिलाफ यह मामला प्रीवलेज कमेटी को भेजना चाहिये।
सभापति महोदय : किरीट जी, आपका नोटिस माननीय स्पीकर साहब को रिसीव हुआ है, वह विचाराधीन है।
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, since the matter is about a distinguished Member of this House, I want to say only one thing. … (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन : सभापति जी, ऐम्ज़ में डाक्टरों ने हड़ताल कर रखी है। हज़ारों मरीज़ परेशान हैं।…( व्यवधान)
सभापति महोदय : आप बैठिये, मैं लिस्ट के अनुसार नाम पुकारूंगा। आपको समय मिलेगा।…( व्यवधान)
सभापति महोदय : दासमुंशी जी, क्या आप इस प्रीवलेज मोशन पर बोलना चाहते हैं?
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, I have been giving notices for the last three days. … (Interruptions)
सभापति महोदय : मैं लिस्ट के अनुसार चल रहा हूं। आपको समय मिलेगा। ज़ीरो ऑवर शुरु हो रहा है। आप लोग बैठें। श्री राम जी लाल सुमन।