Judgements

Demand To Control Starvation Death, In Many States, By Making … on 24 July, 2001

Lok Sabha Debates
Demand To Control Starvation Death, In Many States, By Making … on 24 July, 2001

Title: Demand to control starvation death, in many states, by making foodgrain available free to the poor people.

कुंवर अखिलेश सिंह

(महाराजगंज, उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, भारत सरकार के गोदाम अनाज से भरे पड़े हैं। यद्यपि एक तरफ उत्तर प्रदेश सहित देश के वभिन्न हिस्सों में किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य केन्द्र सरकार नहीं देती है और दूसरी तरफ स्थिति गम्भीर है। देश के वभिन्न हिस्सों में अकाल, बाढ़ और सूखे के कारण हजारों लोगों के मौत की खबरें आ रही हैं। यह बड़ी दुखदायक स्थिति है कि एक तरफ सरकार के गोदाम अनाज से भरे हों और दूसरी तरफ लोग अन्न के बिना दम तोड़ने के लिए मजबूर हों। मेरा सरकार से कहना है कि आज राजस्थान, उड़ीसा, बंगाल और उत्तर प्रदेश के वभिन्न हिस्सों में अकाल से जिन लोगों की मौतें हो रही हैं, उनको पर्याप्त मात्रा में अनाज उपलब्ध कराया जाए और अकाल से हो रही मौतों पर नियंत्रण किया जाए। यदि इन पर नियंत्रण नहीं किया गया तो मैं निश्चित तौर पर कहना चाहता हूं कि गरीबों के मन में व्यवस्था के प्रति एक विद्रोह उभरेगा, जो पूरी व्यवस्था के लिए खतरनाक होगा। इसलिए सरकार उदारता का परिचय देते हुए अनाज के गोदाम गरीबों के लिए खोलने का काम करे। यदि वह सीधे तौर पर अनाज नहीं दे सकती तो काम के बदले अनाज योजना चला कर कम से कम इन मौतों पर अंकुश लगाने का काम करे।