Title: Further discussion on the motion for consideration of the Finance Bill, 2003 moved by Shri Jaswant Singh on 25.04.2003. (Motion adopted and Bill passed.)
MR. SPEAKER: I am permitting Dr. V. Saroja to lay her speech on the Table of the House.
… (Interruptions)
श्री सईदुज्जमा (मुजफ्फरनगर): अध्यक्ष महोदय, मैं फाइनेंस मनिस्टर साहब का ध्यान एक विशेष परिस्थिति की तरफ दिलाना चाहता हूं।…( व्यवधान)इससे आपके व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ेगा। …( व्यवधान)किसानों पर आज भारी संकट आ गया है। किसान आज संकट की स्थिति में है। वह जो बोगी इस्तेमाल करता है, उसके टायरों पर २४ प्रतिशत की डयूटी लगा दी गई है।…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: There is no ‘zero hour’ today.
… (Interruptions)
श्री सईदुज्जमा: सारे देश के किसान उसका इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस के जमाने में भी उस पर कोई टैक्स नहीं था।
MR. SPEAKER: Shrimati Renu Kumari is also permitted to lay her speech on the Table of the House.
श्री सईदुज्जमा: यह टैक्स लगने से वह टायर ८०० रुपए का पड़ेगा। इससे किसानों को काफी परेशानी होगी। यह किसानों के लिए गम्भीर समस्या है।
MR. SPEAKER: Mr. Finance Minister, you can start now.
श्री सईदुज्जमा (मुजफ्फ़रनगर): यू.पी. की सरकार ने अलग से उस पर टैक्स लगा रखा है और आपने भी अब लगा दिया है। मेरा निवेदन है कि वित्त मंत्री जी इसको वापस लें।…( व्यवधान)
* The Bill moved by Shri Jaswant Singh on the 25th April, 2003
MR. SPEAKER: He has taken note of it. Please sit down now.
… (Interruptions)
श्री रामदास आठवले (पंढरपुर): एमपी लैड को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए किया जाना चाहिए।
MR. SPEAKER: Nothing should go on record except the Finance Minister’s speech.
(Interruptions) …*
श्री रामदास आठवले : मेरा कहना है कि एमपी लैड को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए किया जाना चाहिए…( व्यवधान)
श्री शिवाजी माने (हिंगोली): हम इनका समर्थन करते हैं।
श्री रामदास आठवले : एमपी लैड को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए किया जाए। वित्त मंत्री जी को इसकी घोषणा करनी चाहिए।
अध्यक्ष महोदय : शायद वही अनाउंसमेंट वित्त मंत्री जी करना चाहते हैं। अब आप बैठिए।
…( व्यवधान)
MR. SPEAKER: Whatever he says should not go on record.
(Interruptions) …*
MR. SPEAKER: Shri Ramdas Athawale, you are speaking without my permission. Please sit down.
* Not Recorded