Judgements

Law And Order Situation In Border Districts Of Uttarakhand. on 21 July, 2009

Lok Sabha Debates
Law And Order Situation In Border Districts Of Uttarakhand. on 21 July, 2009


>

Title: Law and order situation in border districts of Uttarakhand.

*m01

MR. CHAIRMAN:  Shri Satpal Maharaj, your issue is regarding law and order in Uttarakhand.  It is a State subject and so, I am not allowing you to raise it.

श्री सतपाल महाराज (गढ़वाल): ये तो देश की सीमाएं हैं। वहां चीन की और नेपाल की सीमा लगती है, इसलिए यह केन्द्र का विषय है।…( व्यवधान)

सभापति महोदय: आप जल्दी करिये।

श्री सतपाल महाराज : सभापति महोदय, मुझे आपके माध्यम से सदन का ध्यान आकर्षित करना है कि उत्तराखंड प्रदेशके सीमान्त जनपदों की जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का भार राजस्व पुलिस पर निर्भर है, किन्तु राजस्व पुलिस द्वारा पुलिस कार्यों का लगभग एक वर्ष से बहिष्कार करने के फलस्वरूप प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और प्रदेश की जनता अपने आपको असुरक्षित अनुभव कर रही है। जैसा कि सदन के सम्मानित सदस्य भली प्रकार जानते हैं कि उत्तराखंड की सीमा चीन व नेपाल से मिली हुई है तथा इस राज्य के पर्वतीय जनपद सीमान्त जनपद हैं। यदि सीमान्त जनपदों की जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था ही ठप्प हो जायेगी तो कभी भी देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

      मेरा निवेदन है कि इस अविलम्बनीय लोक महत्व के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए राजस्व पुलिस की उचित मांगों को स्वीकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार को शीघ्र निर्देशित करने की कृपा कीजिए।