nt>
11.01 hrs.
Title: Mr. Speaker disallowed notices of Motion for Adjourment of Shri Prabhunath Singh on killing of Samta Party activists in Bihar and issue raised by Shri Mulayam Singh Yadav regarding alleged threat to the member.
: Let me tell you what is the business before the House.
I have received different notices today. Some notices are in the form of Adjournment Motion. Some notices are in the form of request for the suspension of Question Hour and some notices are regarding Privileges matters. All these items of business are important according to me. Some issues have already been discussed in the House; some are yet to be discussed. Though I cannot accept the Adjournment Motions, yet if the Members insist that their Adjournment Motions should be taken up today, I will permit them to explain to me why their Adjournment Motions should be taken up. I will allow one after the other. Now Shri Prabhunath Singh.
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : आपका भी नोटिस है।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय : मैं आपको जीरो आवर में मौका दूंगा। श्री प्रभुनाथ सिंह जी का एडजार्नमेंट मोशन है, इसलिए उनको मौका दिया है।
…( व्यवधान)
श्री विष्णु पद राय (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) : महोदय, पश्चिम बेंगाल में तीन एमपीज के खिलाफ एफआईआर कटी है। वहां सीपीएम के कामरेड ने रेप किया है। डेलीब्रेटली किया है। …( व्यवधान)
MR. SPEAKER: During the ‘Zero Hour’ you can take up this issue. Please sit down.
… (Interruptions)
MR. SPEAKER: I will permit you during the ‘Zero Hour’. Please sit down.
… (Interruptions)
(महाराजगंज, बिहार) : महोदय, अति महत्वपूर्ण सवाल मैं आपके सामने उठाना चाहता हूं। कल दिन में १०.३० बजे समता पार्टी के पुनपुन क्षेत्र के अध्यक्ष, श्री कामेश्वर सिंह की हत्या दिन-दहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ८३ पर कर दी गई। बिहार में वधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार में हत्या और अपहरण उद्योगधन्धा बन चुका है। हम आपको बताना चाहते हैं कि बिहार राज्य में डेढ़ लाख संघीय अपराध प्रतिवर्ष होते हैं। प्रतदिन १४ से १५ हत्यायें, चार-पांच बलात्कार और ८-९ अपहरण की घटनायें होती हैं। साढ़े तीन लाख …( व्यवधान)डकैतियां और पांच हजार से ज्यादा अपहरण की घटनायें हो चुकी हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि अपहरण की घटनाओं में ७५ ऐसी घटनायें घटी हैं, जिसमें बिहार के सुप्रीम मुख्यमंत्री, श्री लालू प्रसाद यादव के निदेश पर अपहरणकर्ता वापिस हुए हैं।
ऐसी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार वहां शासन कर रही है। वहां वधि व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। कांग्रेस के लोग प्रति माह रुपया लेकर उन्हें समर्थन देने का काम करते हैं। मैं केन्द्र सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि ऐसी निकम्मी सरकार को शीघ्र बर्खास्त किया जाए और कामेश्वर सिंह के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाए। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: इस बारे में आप जीरो आवर के दौरान बोल सकते हैं। अभी इस बारे में नहीं बोलिए।
…( व्यवधान)
श्री प्रभुनाथ सिंह : यहां मंत्री बैठे हैं। वहां एक हजार से ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हो चुकी हैं। एक हजार राजनीतिक हत्याओं के बाद भी केन्द्र सरकार वधि और व्यवस्था को राज्य का विषय कह कर इस मामले में चुपचाप बैठी है। कानून मंत्री यहां बैठे हैं। यह एक संवेदनशील मामला है। पार्टी के अध्यक्ष मारे जाते हैं। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जो वहां की सरकार का विरोधी है, वह मारा जा रहा है।…( व्यवधान)आरजेडी को समर्थन देने वाले कांग्रेस के लोग हैं।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: प्रभुनाथ सिंह जी, बैठिए। मैंने आपकी बात को सुना है। आप जीरो आवर में यह विषय उठा सकते हैं।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: मैं जीरो आवर में आपको बोलने का मौका दूंगा। अभी जीरो आवर होना है। मुलायम सिंह जी, आप बोलिए।
…( व्यवधान)
श्रीमती रेनु कुमारी (खगड़िया) :यदि वह सीनियर मैम्बर हैं तो क्या है? हम भी जूनियर मैम्बर हैं। हमें बोलने का मौका क्यों नहीं दिया जाता है? यह ठीक बात नहीं है।…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: मैं इस विषय में आपको नियम समझा दूंगा कि क्या नियम है?
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: उन्हें नमस्कार करते हो तो अध्यक्ष महोदय को भी नमस्कार करो।
…( व्यवधान)
(सम्भल):अध्यक्ष महोदय, वैसे मुझे यहां खड़े होकर बोलने की आवश्यकता नहीं थी लेकिन मुझ से सीधा जुड़ा यह सवाल है, इसलिए मैं बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं। इस मामले को श्री राम विलास पासवान और कुंवर अखिलेश सिंह ने भी उठाया। यह गम्भीर मामला इसलिए है कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने धमकी देकर कहा है कि वह श्री मुलायम सिंह यादव और श्री राम गोपाल यादव, सांसद को देख लेगी। उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य और विधान परिषद के सदस्य उत्तर प्रदेश से कहीं भी अपनी नधि में पैसा दे सकते है । चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज हैबरा (इटावा) जिसके श्री राम गोपाल यादव प्राचार्य हैं और राज्य सभा के सदस्य भी है, वहां छापा मारा गया । एस. एस. मेमोरियल कालेज जो हमारे गांव सेफई में हैं, वहां छापा मारा गया । बख्तियारपुर में भी एक कालेज है जिसके प्रबन्धक श्री रामगोपाल यादव है, वहां छापा मारा गया । सांसद एवं विधायक नधि के खर्च करने की जिम्मेदारी डी.एम. एवं सी. डी. ओ. की होती है । गांव की हालत यह हो गई है कि स्कूल है लेकिन छत नहीं है और लड़के फुटपाथ पर झाडू लगाते हैं। …( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: आप बैठिए। मैंने मुलायम सिंह जी को निवेदन करने की इजाजत दी है और वह निवेदन कर रहे हैं। उनका निवेदन सुना जाए।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: मैं इनको बिठाने की कोशिश कर रहा हूं। प्लीज बैठिए।
…( व्यवधान)
अध्यक्ष महोदय: आप इस विषय में नोटिस दे सकते हैं। आपके नेता जब बोल रहे हैं तो आप बैठिए। आप कोआपरेट करिए।
…