Title: National Food for Work Programme.
श्री चन्द्रशेखर साहु (बरहामपुर-उड़ीसा) : अध्यक्ष महोदय, आपने मुझे समय दिया उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। सिर्फ एक महीने पहले ही देश में एक क्रांतिकारी कार्यक्रम राष्ट्रीय फूड फार वर्क सरकार द्वारा चलाया गया है। उसके जरिए देश के गरीब लोगों को फायदा होगा। इस मामले में एक पूरक प्रश्न मंत्री जी से पूछा गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला। नेशनल फूड फार वर्क में जो पिछड़े जिले लिए गए हैं, उसके लिए एक क्राइटेरिया बनाया गया है। मेरे क्षेत्र में गजपति जिला है, जो उड़ीसा का सबसे पिछड़ा हुआ जिला है। लेकिन मंत्री जी ने कहा है कि राज्य सरकार ने जो लिस्ट दी है, उसमें मेरे जिले का नाम नहीं है। गजपति जिले में सबसे ज्यादा एस.सी., एस.टी. के लोग रहते हैं और करीब ७० प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। इसके अलावा उस जिले में पिछड़ापन भी है और नक्सलवादी प्रभावित भी वह इलाका है। इस कारण भी वह आपके द्वारा तय क्राइटेरिया के तहत उस योजना में आता है। इसलिए मैं आपके माध्यम से मंत्री महोदय से अनुरोध करता हूं कि देश के जो १५० जिले आपने इस योजना के लिए चुने हैं, उसमें इस जिले को भी शामिल किया जाए।
13.00 hrs.