ont>
Title: Need for a special package to check increasing pollution in Kanpur, Uttar Pradesh.
(कानपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, मैंने इससे पहले कई बार सदन का ध्यान कानपुर शहर के प्रदूषण की समस्या की ओर आकर्षित किया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कानपुर को विश्व का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर घोषित किया था। यह हमारे लिए शर्म का विषय है। हमारे देश में विश्व का सबसे प्रदूषित शहर स्थित है परन्तु इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद मेरी जानकारी में सरकार ने इस प्रदूषित शहर के प्रदूषण को दूर करने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाये हैं। फलस्वरूप कानपुर की स्थिति जटिल होती जा रही है। सीवरेज सिस्टम खराब होने की वजह से सीवरेज का पानी सड़कों पर तैरता रहता है, गन्दगी एवं कूड़े के ढेर शहर के हर मोहल्लों में देखे जा सकते हैं। लगभग शहर के सारे पार्क सिस्टम के दुरूस्त न होने की वजह से कूड़ों के ढेर में तब्दील हो गए हैं। नई कालोनियों को बसाने की किसी सुनियोजित योजना के अभाव में ये कालोनियां भी भयंकर प्रदूषण का शिकार हो गई हैं। बरसात में लगभग आधा शहर जलभराव का शिकार हो जाता है।
इसके लिए आवश्यक है कि केन्द्र सरकार कानपुर के प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विशेष पैकेज आवंटित करे जिससे इस शहर की सड़कों सीवरेज सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम तथा व्याप्त गन्दगी को चुस्त-दुरूस्त बनाकर तथा पार्कों एवं पेड़-पौधों का रख-रखाव करके प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।
श्री श्याम बिहारी मिश्र (बिल्हौर) : उपाध्यक्ष महोदय, कानपुर में मेयर इन्हीं के दल का है। इसका दायित्व माननीय सदस्य पूरा करें।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.
(Interruptions) … *
उपाध्यक्ष महोदय : अभी नियम ३७७ चल रहा है।
…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : क्या आप इसे जीरो ऑवर बना रहे हैं ? आज जीरो ऑवर नहीं था इसलिए क्या आप इस समय जीरो ऑवर चला रहे हैं ?
…( व्यवधान)
—————————————————————————————————–
उपाध्यक्ष महोदय : आप कानपुर पर नहीं, नियम ३७७ पर बात करिये।