Judgements

Need For Construction Of An Airport At Ajmer, Rajasthan. on 19 February, 2003

Lok Sabha Debates
Need For Construction Of An Airport At Ajmer, Rajasthan. on 19 February, 2003

13.48 hrs.

The Lok Sabha re-assembled after Lunch at forty-eight minutes

past Thirteen of the Clock.

(Mr. Speaker in the Chair)

MR. SPEAKER: Now, we shall take up matters under Rule 377.

 
 

Title: Need for construction of an airport at Ajmer, Rajasthan.

प्रो. रासा सिंह रावत

(अजमेर):महोदय, अजमेर अन्तरराष्ट्रीय ख्याति का ऐतिहासिक नगर है। यह नगर साम्प्रदायिक सौहर्द्रता का आदर्श केन्द्र है। यहीं पर विश्व प्रसिद्ध गरीब नवाज ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह तथा पास ही ब्रहमा जी के पवित्र मन्दिर और पवित्र सरोवर को धारण किए हुए तीर्थ राज पुष्कर है। शिक्षा, पर्यटन, सैनिक महत्व आदि की द्ृष्टि से भी यह नगर महत्वपूर्ण है। यहां पर देश-विदेश से निरन्तर तथा बड़े-बड़े मेलों और उसी पर लाखों लोग आकर पुण्य प्राप्त करते हैं। राजस्थान के बीचोंबीच स्थित १९५६ तक केन्द्र शासित प्रदेश रहने वाला, स्वाधीनता संग्राम के सैनानियों की कर्मस्थली रहने वाला यह नगर अभी तक देश के हवाई यातायात के नक्शे पर स्थान नहीं बना पाया है। बड़े-बड़े नेताओं, मंत्रियों ने अजमेर आगमन पर हवाई अड्डा बनाने की आवश्यकता महसूस करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया परन्तु परिणाम कुछ भी नहीं निकला।

अत: भारत सरकार से विशेष अनुरोध है कि अजमेर की वशिष्ट स्थिति को द्ृष्टिगत रखकर वहां निर्धारित उपयुक्त जमीन खुद खरीद कर विमानपत्तन बनाने की कार्रवाई शीघ्र करावें।