Judgements

Need For Conversion Of Jhansi-Chhatarpur Section Of National … on 16 November, 2010

Lok Sabha Debates
Need For Conversion Of Jhansi-Chhatarpur Section Of National … on 16 November, 2010


>

Tilte: Need for conversion of Jhansi-Chhatarpur Section of National Highway No. 75 covering Khajuraho, Panna, Satna, Rewa into a four-lane Express Highway.

श्री वीरेन्द्र कुमार (टीकमगढ़):खजुराहो एवं ओरछा पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्व रखने वाले स्थान हैं, जहां पर बहुत बड़ी संख्या में पूरे देश से पर्यटन का लाभ लेने सैलानी यहां पर आते हैं। इसके साथ ही साथ यह दोनों स्थान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विदेशी पर्यटकों को भी लुभाने वाले स्थान हैं। ओरछा जहां धार्मिक एवं प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से अपनी पहचान रखता है, वहीं खजुराहो का प्रसिद्ध मंगतेश्वर मंदिर एवं कला की दृष्टि से वहां के सभी मंदिर देशी-विदेशी पर्यटकों को बार-बार आने के लिए आकर्षित करते हैं, किंतु अंतर्राष्ट्रीय महत्व रखते हुए भी इनका जितना विकास हुआ है, उसमें अभी और भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

          दिल्ली से हवाई सेवाओं के अतिरिक्त बस द्वारा सीधे ही दिल्ली एवं आगरा से झांसी, ओरछा, छतरपुर होते हुए काफी संख्या में सैलानी खजुराहो आते हैं। झांसी से छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 है, किंतु इस मार्ग पर बहुत बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। अतः वर्तमान सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए भी दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती रहती हैं। इस मार्ग पर विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से सड़क मार्ग को और अच्छा करने की मांग लम्बे समय से की जा रही है।

          अतः केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि झांसी से छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, सतना, रीवा मार्ग पर फोर लेन एक्सप्रेस हाईवे मार्ग के अंतर्गत सड़क बनवाने की कार्यवाही शीघ्र करवाने का सहयोग करें।