Judgements

Need For Early Conversion Of Metre Gauge Rail Line Between Swaroopsar … on 14 May, 2002

Lok Sabha Debates
Need For Early Conversion Of Metre Gauge Rail Line Between Swaroopsar … on 14 May, 2002

14.17 hrs.

Title: Need for early conversion of metre gauge rail line between Swaroopsar and Sriganganagar in Rajasthan into broad gauge.

श्री निहाल चन्द चौहान

(श्रीगंगानगर):अध्यक्ष महोदय, मैं राजस्थान के रेतीले और सीमावर्त्ती जिले श्री गंगानगर का प्रतनधित्व करता हूं। मेरे लोक सभा क्षेत्र की एकमात्र मीटरगेज लाईन स्वरूपसर से श्री गंगानगर ११६ किलोमीटर दूरी पर है जिस पर ६८ करोड़ रुपये की लागत आनी है। १९९२ में इस लाईन को बजट में लिया गया था पर स्वीकृत नहीं किया गया। माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने १९९८ में हनुमानगढ़ में इस लाईन की घोषणा भी की थी, पर आज तक वित्तीय स्वीकृति इस लाईन को नहीं दी गई है। यह सीमा की एकमात्र लाईन है जो सैन्य द्ृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रॉडगेज लाईन नहीं होने की वजह से किसानों को अपने उत्पाद के भावों में भी काफी मंदी होती है. आयात-निर्यात का भी काफी फर्क पड़ता है व काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अत: मेरा केन्द्र सरकार से निवेदन है कि उक्त लाईन को ब्रॉडगेज में परिवर्तन हेतु स्वीकृति प्रदान करें।