Judgements

Need For Gauge Conversion Of Railway Line Between Sitapur And Lucknow … on 10 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need For Gauge Conversion Of Railway Line Between Sitapur And Lucknow … on 10 August, 2010


>

Title: Need for gauge conversion of railway line between Sitapur and Lucknow in Uttar Pradesh.

श्री अशोक कुमार रावत (मिसरिख): सीतापुर से लखनऊ के बीच मीटरगेज रेलवे लाईन है, जिसकी दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। वहां के लोगों की पिछले काफी समय से यह मांग चली आ रही है कि मीटरगेज लाईन को ब्रॉडगेज लाईन में परिवर्तित किया जाये। लेकिन अभी तक इस रेलवे लाईन को ब्रॉडगेज लाईन में परिवर्तित नहीं किया गया है, जिस कारण वहां के लोगों में काफी आक्रोश है। यदि सीतापुर से लखनऊ के बीच ब्रॉडगेज लाईन बिछा दी जाती है तो सीतापुर में एक्सप्रेस/मेल रेलगाड़ियों का आवागमन प्रारंभ हो जायेगा तथा लखनऊ से राजधानी दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी, जो वाया शाहजहांपुर होकर गुजरती है, उनका आवागमन सीतापुर से होने पर यात्रियों को समय व धन की बचत होगी।

          अतः ऐसी स्थिति में मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि वह सीतापुर से लखनऊ के बीच मीटरगेज लाईन को ब्रॉडगेज लाईन में शीघ्र परिवर्तित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करके वहां के लोगों की समस्या को दूर करे।