Judgements

Need For Proper Maintenance And Beautification Of The Tombs Of Nawab … on 30 November, 2010

Lok Sabha Debates
Need For Proper Maintenance And Beautification Of The Tombs Of Nawab … on 30 November, 2010


>

Title : Need for proper maintenance and beautification of the tombs of Nawab Shuja-ud-daulah (Gulab Bari) and ‘Bahu-Begum’ in Faizabad district, Uttar Pradesh.

 

डॉ. निर्मल खत्री (फ़ैज़ाबाद):  मेरे गृह जनपद फैजाबाद में नवाब शुजाउद्दौला का मकबरा (गुलाबबाड़ी) तथा बहु-बेगम का मकबरा पुरातत्व विभाग के अधीन है लेकिन उनके रख-रखाव के प्रति उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

          इन ऐतिहासिक इमारतों में कार्यरत कर्मचारियों, मजारों के प्रति धार्मिक कर्तव्य करने वाले धर्मगुरूओं का वेतन भी बहुत कम है। इमारतों का रख-रखाव ठीक तरह से नहीं हो पा रहा है। जो गुलाबबाड़ी गुलाब के सभी तरह की किस्मों का खजाना सजोये थी, वहां पर अब फूल दिखाइ ही नहीं देते हैं।

          आवश्यकता है कि केन्द्र सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर इन इमारतों की मरम्मत तथा सौन्दर्यीकरण कराये।