Judgements

Need For Proper Maintenance Of Bharuch-Ankaleshwar-Surat National … on 13 August, 2003

Lok Sabha Debates
Need For Proper Maintenance Of Bharuch-Ankaleshwar-Surat National … on 13 August, 2003

Title: Need for proper maintenance of Bharuch-Ankaleshwar-Surat National Highway in Gujarat. — Laid

श्री मनसुखभाई डी. वसावा( भरूच):अध्यक्ष महोदय, भरूच-अंकलेश्वर-सूरत के राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा अत्यंत दयनीय हो गयी है, जिसमें एक-एक फीट के गड्ढे हो गए हैं। इन गढ्ढों को मैंने स्वयं देखा है। इन गढ्ढों से भीषण दुर्घटनायें हो रही हैं और भविष्य में आशंका भी है। कीम एवं कोसम्बा क्षेत्रों के पास स्थित राजमार्ग की दशा तो और भी खतरनाक है। इस राजमार्ग का निर्माण पिछले साल हुआ है और एक साल में राजमार्ग की यह दशा हो गयी, जिससे यह लगता है कि इस राजमार्ग पर अच्छी क्वालिटी का मैटरियल नहीं लगाया है, जिससे यह राजमार्ग एक बरसात भी झेल नहीं पाया है।

सदन के माध्यम से केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इस राजमार्ग के निर्माण प्रयोग हुए कच्चे माल की जांच की जाये। साथ ही इस राजमार्ग का मरम्मत कार्य शीघ्र करवाया जाये अन्यथा बड़ी दुर्घटना की संभावना है।