Judgements

Need For Rural Electrification In Singhbhum Parliamentary … on 23 July, 2003

Lok Sabha Debates
Need For Rural Electrification In Singhbhum Parliamentary … on 23 July, 2003


/font>

15.03 hrs.

MATTERS UNDER RULE 377

Title: Need for rural electrification in Singhbhum parliamentary constituency in Jharkhand.

श्री लक्ष्मण गिलुवा

(सिंहभूम):मेरे संसदीय क्षेत्र सिंहभूम के कई ब्लाक आजादी के ५५ साल के बाद भी अभी तक बिजली की सुविधा से वंचित हैं, जिनमें तांत नगर, मंछारी, कुमारडोगी, टोन्टो इत्यादि ब्लाक हैं। जिनके अंतर्गत गांवों में ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए सरकार से आग्रह करता रहा हूं, परंतु इन गांवों में रहने वाले लोगों को अभी तक बिजली नहीं मिल पाई है। जिसके कारण एक ओर तो ये लोग बुनियादी सुविधा से वंचित हैं और दूसरी तरफ बिजली के अभाव में वे अपना आर्थिक विकास करने में असमर्थ हैं।

मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि हमने जो प्रस्ताव किया है उस पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई, उसकी जांच की जाए और इन ब्लाकों के गांवों में तत्काल बिजली पहुंचाई जाए।