Judgements

Need To Accord Approval To Road Projects In Fatehpur Parliamentary … on 31 August, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Accord Approval To Road Projects In Fatehpur Parliamentary … on 31 August, 2010


>

Title: Need to accord approval to road projects in Fatehpur Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh under Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana and release adequate funds for the same.

श्री राकेश सचान (फतेहपुर): मेरे निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का कार्य बजट के अभाव में एक वर्ष से रूका हुआ है, जिस कारण से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को आज भी कच्ची सड़कों से ही आना जाना पड़ता है। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फेज 8 के लिए उत्तर प्रदेश के बजट को जारी भी नहीं किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश व फतेहपुर के नए प्रोजेक्टों को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, जहां की आबादी 500 से 1000 तक है, उन ग्रामों को पक्की सड़कों से मुख्य सड़क से जोड़ने का लक्ष्य वर्ष 2009-10 रखा गया था, परन्तु बजट के अभाव से सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है, जिस कारण से मेरे क्षेत्र में मानक के अनुसार 106 ग्राम अभी तक मुख्य सड़कों से नहीं जुड़ पाये हैं। अतः सरकार से मांग है कि फतेहपुर, उत्तर प्रदेश की लम्बित पड़ी नई व पुरानी योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाये। साथ ही बजट की धनराशि जल्द प्रदान की जाये, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन हेतु पक्की सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत शीघ्र हो सके।