Judgements

Need To Accord Approval To The Proposal Of Government Of Rajasthan To … on 20 April, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Accord Approval To The Proposal Of Government Of Rajasthan To … on 20 April, 2010

Title: Need to accord approval to the proposal of Government of Rajasthan to introduce metro train in Jaipur-laid.

श्री महेश जोशी (जयपुर): महोदय, ऐतिहासिक दृष्टि से विश्व के बड़े पर्यटक स्थलों में से एक होने के साथ ही जयपुर नए विकास की दृष्टि से भी बहुत तेजी से बढ़ता हुआ शहर है । देश के प्रमुख शहरों में आबादी के बढ़ने की दृष्टि से भी जयपुर सबसे आगे है जहाँ पिछले दशक 2010-11 के बीच 34.78 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी । जयपुर की आबादी वर्तमान में 31 लाख से अधिक है ।

          लोकसभा के पिछले सत्र में केन्द्र सरकार ने तय किया था कि 10 लाख से अधिक आबादी के शहरों में मेट्रों ट्रेन चलाए जाने की योजना अगर राज्य सरकारें बनाती हैं तो उन्हें मंजूरी एवं आर्थिक सहयोग दिया जाएगा । जयपुर की आबादी, तीव्र विकास एवं नगरीय परिवहन की व्यवस्था के मद्देनजर तार्किक एवं व्यवहारिक दृष्टि से जयपुर में मेट्रो ट्रेन चलाया जाना एक बहुत ही सार्थक कदम माना जाएगा ।

          राज्य सरकार की ओर से मेट्रो संचालन के लिए एक डी.पी.आर. केन्द्रीय नगरीय विकास विभाग, नई दिल्ली को फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत कर दी गयी थी एवं नए बजट सत्र 2010-11 में भी राज्य सरकार ने शुरूआती अंशदान के रूप में अपनी ओर से 179 करोड़ रूपए का प्रावधान करने के साथ ही जयपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन का गठन भी कर दिया है ।

          मेरा आपसे आग्रह है कि जयपुर की जनता की भावनाओं को देखते हुए गुलाबी नगर जयपुर की इस बहुत महत्वाकांक्षी एवं व्यवहारिक दृष्टि से आवश्यक परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें ताकि इस योजना पर अविलंब व अतिशीघ्र कार्य आरंभ् किया जा सके ।