>
Title: Need to address the grievances of LIC employees staging march at Jantar Mantar.
SHRIMATI P. SATHEEDEVI (BADAGARA): Sir, I would request you to associate my name with the issue raised by Shri M. P. Veerendra Kumar.
श्री शैलेन्द्र कुमार : सभापति महोदय, आपने मुझे शून्य काल में एक अति लोक महत्व का मुद्दा उठाने के लिए मौका दिया, उसके लिये आपका धन्यवाद।
आज पूरे भारतवर्ष में एल.आई.सी. के कर्मचारी और अधिकारी राम लीला मैदान में धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं और जंतर-मंतर रोड पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे हिन्दुस्तान के एमपीज़- चाहे पक्ष के हों या विपक्ष के हों – उनको यह बात मालूम है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। उनके वेतन और प्रोमोशन में काफी भेद-भाव किया गया है। यह एक तरीके से गलत बात है। मैं वित्त मंत्री जी के संज्ञान में यह बात लाना चाहूंगा कि पूरे देश के एल.आई.सी. के कर्मचारियों और अधिकारियों की भावनाओं का आदर करते हुये सरकार उन पर विचार करे।
श्री गणेश सिंह : श्री शैलेन्द्र कुमार ने जो मुद्दा उठाया है, मैं अपने आपको उससे सम्बद्ध करता हूं।
प्रो. रासा सिंह रावत (अजमेर): श्री शैलेन्द्र कुमार ने जो मुद्दा उठाया है, मैं अपने आपको उससे सम्बद्ध करता हूं।[r62]