Judgements

Need To Allocate Funds For Gauge Conversion Work On Bahraich-Nanpura … on 29 July, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Allocate Funds For Gauge Conversion Work On Bahraich-Nanpura … on 29 July, 2010


>

Title: Need to allocate funds for gauge conversion work on Bahraich-Nanpura –Rupaidiha railway section in North Eastern Railway.

श्री कमल किशोर कमांडो (बहराइच):मेरे संसदीय क्षेत्र का जनपद बहराइच (उ0प्र0) नेपाल का सीमावर्ती इलाका है। यहां बहराइच से नानपारा नेपालगंज रोड. तक मीटर गेज रेल मार्ग है। गोंडा-बहराइच-नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड. के रास्ते काफी संख्या में दोनों देशों के लोगों का आवागमन रहता है। रूपईडीहा बार्डर वाणिज्यिक सामानों का आने जाने का दोनों देशों का प्रमुख केन्द्र है। मीटर गेज होने के कारण यहां से रेल मार्ग से ढुलाई नहीं हो पाती है। जनहित में बहराइच नानपारा नेपालगंज रोड. रेल मार्ग का आमान परिवर्तन किया जाना अति आवश्यक है। इस रेल मार्ग के आमान परिवर्तन से रूपईडीहा से सीधे तौर पर देश के अन्य भागों का सीधा संपर्क हो जाएगा, जिससे यात्रियों से तथा माल भाड़ा से रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होगी तथा भारत नेपाल दोनों देशों के मध्य और मजबूत संबंध कायम होगा जिसकी आज के परिदृश्य में बहुत ही जरूरत है। साथ ही बहराइच जैसे गरीब व पिछड़ इलाके का विकास होगा।

          अतः मेरा केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अंतर्गत बहराइच-नानपारानेपालगंज रेल मार्ग का आमान परिवर्तन वर्ष 2011-12 में करने की स्वीकृति प्रदान करने व धन आबंटित करने की कृपा करें।