Judgements

Need To Allocate More Funds To Expedite The Gauge Conversion Work … on 21 December, 2005

Lok Sabha Debates
Need To Allocate More Funds To Expedite The Gauge Conversion Work … on 21 December, 2005


>

Title : Need to allocate more funds to expedite the gauge conversion work between Aurihar and Jaunpur in Uttar Pradesh.

श्री तूफानी सरोज (सैदपुर) : अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान उत्तर प्रदेश में स्थित औड़िहार से जौनपुर के बीच मौजूद मीटर गेज रेल लाइन की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं। लंबी जद्दोजहद एवं काफी प्रयास के बाद रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने इस मीटर गेज लाइन को ब्राड गेज में बदले जाने की स्वीकृति प्रदान की। इस रेल लाइन की कुल लंबाई ५०-६० कि.मी. है और गेज परिवर्तन की पूरी परियोजना की अनुमानित लागत ८५.९२ करोड़ रुपए बताई गई है। रेलवे बोर्ड ने मिट्टी के कार्य एवं पुल के काम के लिए १२/१३.१०.०४ को १०.७८ करोड़ रुपए सैंक्शन किए। इस स्वीकृत धनराशि में से मार्च २००५ तक मात्र ०.०२ करोड़ रुपए ही खर्च किए जा सके, जबकि २ करोड़ रुपए व्यय किए जाने थे।

MR. SPEAKER: Long submissions cannot be made during ‘Zero Hour’. Members have to briefly mention the matter.

… (Interruptions)

श्री तूफानी सरोज : मान्यवर, यदि इसी तरह गेज परिवर्तन का काम किया जाएगा तो इस काम के पूरा होने में कई वर्ष लग जाएंगे और यह तय है कि इस परियोजना को पूरा करने में जितनी देरी होगी, उतनी ही उसकी लागत बढ़ती जाएगी।

अत: मेरी सरकार से मांग है कि वह इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकाधिक धनराशि स्वीकृत करने का रेल मंत्रालय को आदेश दे, ताकि गेज परिवर्तन का काम समय के अंदर पूरा किया जा स्ाके[R23] ।