>
Title: Need to allot houses under Indira Awas Yojana to the people affected by floods in Bihar.
श्री आलोक कुमार मेहता : सभापति महोदय, बिहार के 17 जिलों में इस बार बहुत भयानक बाढ़ आई और इस बाढ़ में 17 जिलों के 65 प्रतिशत लोगों के घर और उनकी फसलें पानी में बुरी तरह से डूब गईं। 70 प्रतिशत फसलों की बर्बादी हुई और एक माह से ज्यादा दिनों तक पानी बहुत सारे इलाकों में, करीब-करीब 15 प्रतिशत इलाकों में पानी भरा रहा तथा 22 जगहों पर विभिन्न नदियों के बांध टूट गए। बाढ़ ने 28 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा और वर्षा ने 40 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा।
सभापति महोदय, बिहार की सरकार ने बहुत जद्दोजहद के बाद बाढ़ पीढ़ितों के लिए आंशिक रूप से सहायता प्रदान की और कर रहे हैं, लेकिन वर्षा में जो लोग तबाह हुए उनके प्रति बिहार सरकार का कहना है कि उनके लिए हमारे पास कोई नियम-कायदा राहत देने का नहीं है। हम आपसे कहना चाहते हैं कि वर्षा से प्रभावित 15 प्रतिशत इलाके हैं। मेरा जिला समस्तीपुर है, वहां छ: स्थानों पर बांध टूटे और 20 से 25 प्रतिशत इलाका जल पलावित है। वहां 65 प्रतिशत में 25 प्रतिशत इलाका सिर्फ पानी से प्रभावित है, जिसमें मकान ध्वंस्त हो गए और फसलें बर्बाद हो गईं।
सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि वर्षा से प्रभावित 17 जिलों में जो भी लोग हैं, उसमें मेरा जिला समस्तीपुर भी है। जिन लोगों के घर बिलकुल ध्वस्त हो गए हैं, उन्हें इंदिरा आवास योजना के तहत इंदिरा आवास प्रदान किया जाए तथा उनके फसलों की जो क्षति हुई है, उनकी क्षतिपूर्ति की जाए। धन्यवाद।
MR. CHAIRMAN: There were three late comers. Now, Shri Sunil Khan to speak.