Judgements

Need To Approve The Proposal Of Bihar Government For Supply Of Ethanol … on 18 November, 2010

Lok Sabha Debates
Need To Approve The Proposal Of Bihar Government For Supply Of Ethanol … on 18 November, 2010


>

Title : Need to approve the proposal of Bihar Government for supply of Ethanol to sugar mills of the state particularly for Warsaliganj sugar mill.

 

डॉ. भोला सिंह (नवादा):बिहार प्रांत में नवादा जिलान्तर्गत वारसलीगेज चीनी मिल जो ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के समय से चल रही थी, आज मरणासन्न, मृत पड़ी है। मशीन ठीक है। चलने की स्थिति में है, पर एथनोल की अनुज्ञप्ति नहीं रहने के कारण चल नहीं पा रही है। इसी कारण से बिहार में 38 चीनी मिलें बंद हैं और एक लाख परिवारों को बेपनाह हो जाना पड़ा है।

          अतः बिहार में औद्योगिकीकरण और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बारसलीगंज चीनी मिल के साथ अन्य चीनी मिलों को एथनोल की अनुज्ञप्ति देने के लिए बिहार सरकार के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करें।