>
Title: Need to augment the supply of Kerosene & LPG in the Country.
श्री चन्द्र मणि त्रिपाठी (रीवा) : महोदय, उपभोक्ताओं को घरेलू गैस (एल0पी0जी0) एवं केरोसीन (मिट्टी का तेल) सुविधापूर्वक प्राप्त हो इस दृिष्ट से केन्द्र की सरकारों द्वारा व्यापक प्रयास किये गये फलस्वरूप उपभोक्ता आश्वस्त थे कि उन्हें न तो लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा न कई-कई सप्ताह तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। किंतु, आज जो कठिनाई उपभोक्ता उठा रहे हैं वह अत्यंत असहनीय है। केरोसीन के लिए प्रतीक्षा एवं लंबी कतारे लगी हैं। नये कनेक्शन जहां सुविधापूर्वक प्राप्त थे, वे भी बन्द है। वितरक भी हर प्रकार से इसका लाभ उठा रहे हैं। नये कनेक्शन आगे कब तक प्राप्त होंगे, अनिश्चित है। उपभोक्ता परेशान है और वितरकों के चक्कर लगा रहा है। सरकार पिछले एक वर्ष से लगातार आश्वासन पर आश्वासन दे रही है कि जल्द ही एलपीजी और केरोसीन की परेशानी दूर की जाएगी परन्तु मात्र आश्वासनों के अलावा उपभोक्ताओं को और कुछ नहीं मिल रहा है।
अतः मेरा प्राकृतिक गैस मंत्री जी से आग्रह है कि तुंत प्रभावी कदम उठाकर एल0पी0जी0 एवं केरोसीन की उपलबधता यथापूर्व करें एवं एल0पी0जी0 के नये कनैक्शन भी पूर्ववत मांग पर शीघ्र दिये जावें।