>
Title:Need to bring a Bill in Parliament giving legal status to Electro-Homeopathy.
श्री रामजीलाल सुमन (फ़िरोज़ाबाद) : महोदय, भारत के लगभग 100 वर्षों से भी अधिक समय से संचालित इलैक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में तमाम चिकित्सक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इलैक्ट्रो होम्योपैथी की औषधियों को विषरहित पौधों से तैयार किया जाता है, जिनका शरीर पर कोई दुप्रभाव नहीं पड़ता। इलैक्ट्रो होम्योपैथी औषधियां तमाम असाध्य रोगों में कारगर सिद्ध हुई हैं तथा यह पूर्णतः हानि रहित हैं।
कानून न होने के कारण समस्त इलैक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक स्वतंत्र रूप से जनहित में कार्य नहीं कर पा रहे हैं व उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो रही है।
अतः सरकार से आग्रह है कि इलैक्ट्रो होम्योपैथिक विधेयक को संसद में लाकर पारित करवाएं, जिससे इलैक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक अपनी सेवा सुचारू रूप से दे सकें।