Lok Sabha Debates
Need To Bring A Legislation Providing For Social Security In … on 21 December, 2005
>
Title : Need to bring a legislation providing for social security in unorganized sector.
श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल) : माननीय अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से सरकार से असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाने की मांग करता हूं। देश में लगभग ९३ प्रतिशत मज़दूर असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं। उसमें ज्यादातर भागीदारी महिलाओं की है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में इनका कम से कम ६५ प्रतिशत योगदान रहता है। अत: मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एक केन्द्रीय कानून बनाया जाए।